फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग करने पहुंची बिजली टीम का विरोध, घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग करने पहुंची विद्युत निगम की टीम का विरोध
विज्ञापन

बिजनौर। शहर से सटे हुए गांव भरेरा में बिजली चोरी पकड़ने के लिए पहुंची टीम का गांव वालों ने जमकर विरोध किया और घेराव करते हुए अपने बीच में बैठा लिया। बाद में किसान नेताओं के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे बिजली अधिकारियों की टीम गांव भरेरा पहुंची। टीम ने कई घरों में लगे हुए मीटर और बिजली उपकरण के फोटो लेना शुरू कर दिया। जिसे लेकर गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गांव वालों ने विरोध दर्ज कराते हुए टीम को घेर लिया। आरोप था कि कई लोगों के मीटर खराब है, जिसे बदलने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। इसके बावजूद मीटर नहीं बदले गए। मामले की सूचना पर किसान नेता चौधरी दिगंबर सिंह भी गांव पहुंच गए। उधर गांव में टीम का घेराव करने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं की मौजूदगी में दोनों पक्षों पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। आरोप है कि टीम के साथ हाथापाई भी की गई, लेकिन मामले की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। किसान नेता दिगंबर सिंह ने बताया कि चेकिंग करने के लिए टीम पहुंची थी जिसका गांव वालों ने विरोध किया ग्रामीणों ने टीम को अपने बीच बैठा लिया था। उन्होंने पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें