फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने का विरोध, हंगामा

Thu, 04 Jan 2018 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर में अतिक्रमण हटाने के विरोध में पुलिस से नोकझोंक करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चांदपुर में नगर में पुलिस प्रशासन ने नगरपालिका कर्मियों को साथ लेकर अतिक्रमण अभियान चलाया। व्यापारियों ने योजनाबद्ध तरीके से अभियान न चलाने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। व्यापारियों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके    बाद अतिक्रमण हटाने गई  टीम लौट गई। 
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बाजार ढाली, अंबेडकर चौक, सातों इमली, कराल फाटक, नेहरू चौक आदि स्थानों पर लगे ठेले, पटरी, वाहन, मैजिक आदि हटाने की घोषणा कराई थी। बृहस्पतिवार को नगर का बाजार बंद रहता है। पुलिस ने फौव्वारा चौक से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया और नाली, नाले के पीछे पड़े टीन शेड, शटर, चबूतरा आदि पर जेसीबी चलवा दी। इससे व्यापारियों में आक्रोश पैदा हो गया। व्यापारियों का आरोप था कि बाजार बंद में व्यापारी नगर से बाहर जाते हैं।  व्यापारियों की जानकारी के बिना अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस पर व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों की तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंची एसएसआई सिमरजीत कौर ने अतिक्रमण अभियान रुकवाकर व्यापारियों को समझाकर थाने बुलाया। थाने में व्यापारियों व कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम की बीच वार्ता चली। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि अतिक्रमण ठेले, पटरी आदि का हटाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें