फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए का विरोध : जिले में रहा बंद का मिला-जुला असर

विज्ञापन
बिजनौर बंद: नगीना में सी ओ अर्चना सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस के जवान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सीएए का विरोध : जिले में रहा बंद का मिला-जुला असर
विज्ञापन

बिजनौर। बुधवार को भारत बंद के आह्वान का बिजनौर में कोई असर नही दिखाई दिया। जबकि नगीना, चांदपुर, नींदडू में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। लोगों ने सीएए के विरोध में एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
नगीना में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में किए जा रहे बाजार बंद के आह्वान का नगीना के मुस्लिम समाज के दुकानदारों पर पूरा असर दिखाई दिया। बुधवार को नगीना के मुस्लिम बहुल इलाकों में सभी दुकानें बंद रहीं। बुधवार को सुबह सवेरे से नगर की मुस्लिम समाज की सभी दुकानें बंद रहने की खबर आने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी। एहतियात के तौर पर सीओ अर्चना सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया की सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से कई संगठनों के द्वारा 29 जनवरी को बाजार बंद के आह्वान किया जा रहा था। शहर के विभिन्न संगठनों के लोगों से बाजार बंद कराने के संबंध में जानकारी जुटाई गई, लेकिन किसी भी संगठन या व्यक्ति ने इस संबंध में जानकारी नहीं दी। बुधवार को एक समुदाय के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बाजार लुहारी सराय, शाह, जहीर, पंजाबीयान, पहाड़ी दरवाजा सहित सभी मुस्लिम बहुल इलाकों की दुकानें बंद रहीं। जबकि स्टेशन रोड व दूसरे समुदाय का अन्य पूरा बाजार रोजमर्रा की तरह खुला दिखाई दिया।
विज्ञापन

नींदडू़ में भी मुस्लिमों ने बंद रखे प्रतिष्ठान
नींदडू़। बुधवार को बहुजन क्रांति मोर्चा एवं आलिमे दीन मोलाना सज्जाद नौमानी के आह्वान पर नींदडू़ में सीएए, एनपीआर व एनआरसी के विरोध में सभी दुकानें, प्रतिष्ठान एवं बाजार बंद रहे। शत प्रतिशत बंद का प्रभाव साप्ताहिक बुध बाजार पर भी देखा गया। बंद के चलते बाहर से आने वाले दुकानदार व व्यापारी अपना सामान लिए घरों को लौट गए। बंद के कारण बुधवार को सप्ताह भर के लिए सामान खरीदने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दवाई के लिए भी तिमारदार इधर से उधर आते जाते देखे गए। दुकानें एवं बाजार बंद होने के कारण आसपास के गांवों से आने वाले उपभोक्ताओं को मायूस लौटना पड़ा। अधिकांश किसान, मजदूर और ई-रिक्शा चालक भी कार्य पर नहीं गए। नींदडू़ में तंजीम-ए-खिदमते खल्क की जानिब से बंद की अपील की गई थी तथा उलमा ने बंद को अपना समर्थन दिया था। मुफ्ती मोहम्मद मुजम्मिल हुसैन, मुफ्ती मोहम्मद अशरफ और मोलवी शमशीर अहमद आदि उलमा ने बंद की शत प्रतिशत सफलता पर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

व्यापार यूनियन ने किया बंद का समर्थन
चांदपुर। व्यापार यूनियन जामा मस्जिद चांदपुर के व्यापारियों ने बहुजन क्रांति मोर्चा के सीएए व एनआरसी के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। बुधवार को सीएए व एनआरसी के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया था। व्यापार यूनियन जामा मस्जिद चांदपुर के मुस्लिम समाज के व्यापारियों ने पूर्ण समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम घनश्याम वर्मा को दिया। ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा पारित सीएए को निरस्त करने, भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रस्टिर अधिनियम को वापस लेने, देश में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने, उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार किए जाने, देश के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने, नेताओं की अमर्यादित भाषाओं पर रोक लगाने आदि की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में अतीक कुरैशी, आसिफ अंसारी, मोहम्मद नदीम, फिरोज अय्यूब, मोहम्मद रिजवान, अफजल सद्दाम, मोहम्मद हारून, तौकीर अहमद, दिलशाद मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें