फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालभर से खड़ी एंबुलेंस का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सालभर से खड़ी एंबुलेंस का संचालन शुरू
विज्ञापन

स्योहारा। नगरवासियों को चिकित्सा सुविधा देने के लिए नगर पालिका द्वारा खरीदी गई एंबुलेंस साल भर बाद जनता को समर्पित कर दी गई है। एंबुलेंस मरीजों को अस्पताल लेकर जाएगी। एंबुलेंस चलने से जरूरतमंदों को बहुत मदद मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने साल भर पहले जनता की सेवा के लिए एंबुलेंस खरीदी थी, लेकिन एंबुलेंस को शुरू नहीं किया गया था। एंबुलेंस पालिका कार्यालय में खड़ी खड़ी जर्जर हो रही थी। अमर उजाला ने जनता के हित के इस मुद्दे को उठाया था और 26 जनवरी को एंबुलेंस की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ं खबर प्रकाशित होने के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आ गया था। एंबुलेंस के संचालन के लिए भाजपा सभासदों ने भी हंगामा किया था। उन्होंने एंबुलेंस को कबाड़ा बनाने और पालिकाध्यक्ष पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। शुक्रवार को नगरपालिका परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर पालिकाध्यक्ष हाजी अख्तर जलील व अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय ने एंबुलेंस समाज को समर्पित कर दी और इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक मरीज को इलाज कराने के लिए कहीं भी बाहर ले जाने के लिए आठ रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया दे कर ले जा सकता है। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस जनता की सेवा के लिए संचालित रहेगी। जरूरत पड़ने पर इसकी सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें