फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमआर डिग्री कालेज ने निकाली जल संरक्षण रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जल ही जीवन है को करें साकार : आरके सागर
विज्ञापन

बिजनौर, भागूवाला। डीएमआर डिग्री कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों ने रैली निकालकर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
डीएमआर डिग्री कालेज भागूवाला के प्रबंधक आरके सागर, प्राचार्य हरीश चंद्र, एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी चंद्रशेखर के नेतृत्व में चौथे एक दिवसीय एनएसएस शिविर में क्षेत्रवासियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्रबंधक आरके सागर ने कहा प्रकृति में जल अमूल्य है जल की एक-एक बूंद का सदुपयोग किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा के हमें अपने जीवन में जल को बचाने के लिए जल ही जीवन है को साकार बनाना होगा।
विज्ञापन

जल संरक्षण रैली में एनएसएस की सोनम, यासमीन, सारिया, सोफिया, शाजिया, प्राची, प्रियंका, अर्चना, गुलिस्ता, अदनान, स्वाति ने भाग लिया। रैली आयोजन में स्टाफ की ओर से भुवनेश्वर कुमार, विरेंद्र कुमार, पुखराज सिंह, शगुफ्ता परवीन, नीतू रानी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें