कालागढ़। सुरक्षा कारणों से रामगंगा बांध पर केवल विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के ही प्रवेश को अनुमति देने के आदेश जारी किए गए हैं।
सैडिल बांध खंड के ईई बृजेश कुमार के अनुसार रामगंगा बांध परियोजना-ए श्रेणी की राष्ट्रीय धरोहर है। त्योहारों को देखते हुए पांच जून से अग्रिम आदेशों तक बांध पर केवल विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी ही आ-जा सकेंगे। इस दौरान सैडिल बांध तिराहा, सुरक्षा बैरियर 3/4 पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
मुख्य बांध पर प्रवेश के लिए बना गेट भी बंद रहेगा। कालागढ़ के सभी खंड के अधिकारियों को इस विषय के निर्देश उपलब्ध करा दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों को भी बांध क्षेत्र में बाहरी लोगों के प्रवेश को सख्ती के साथ रोकने को कहा गया है। संवाद