फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास के शिविरों में ग्रामीण नहीं आ रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन ब्लॉक के शिविर में मात्र 150 आवेदन आए
विज्ञापन

बिजनौर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित शिविरों में ग्रामीण कम संख्या में आ रहे हैं। तीन ब्लाक में लगे शिविरों में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के मात्र 150 आवेदन मिले हैं। उधर ग्रामीणों ने कोरोना वायरस के चलते शिविर स्थगित करने की मांग की है।
विज्ञापन

शासन ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए 16 मार्च से ब्लाकों में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में लाभार्थियों के योजना में फार्म भराए जा रहे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार के अनुसार हल्दौर, नहटौर तथा धामपुर ब्लाक में कैंप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हल्दौर के शिविर में 30, नहटौर शिविर में 50 तथा धामपुर शिविर में 70 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ग्रामीण कैंप में कम संख्या में आ रहे हैं। ग्रामीण सूर्य सिंह, रणवीर तथा साजन का कहना है कि इस समय लोगों में कोरोना का डर है। एक जगह भीड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी है। इसलिए शिविर स्थगित कराए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें