फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या सुमंगला योजना के क्रियान्वयन में जिला टॉप टेन में
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्रियान्वयन में जिला मंडल में प्रथम स्थान पर आया है। साथ ही जिला राज्य में टाप टेन में भी शामिल है।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एक अप्रैल 2019 को लागू हुई थी। योजना की छह श्रेणी है। पात्र लाभार्थी को श्रेणीवार धन मिलता है। योजना में आनलाइन आवेदन होता है। 19 मार्च तक 16154 आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार के अनुसार सभी श्रेणी के कुल पात्र लाभार्थी 9744 हैं। इनमें श्रेणी एक में लाभ लेने वाले 3607, श्रेणी दो के 2871, श्रेणी तीन के 1700, श्रेणी चार के 778, श्रेणी पांच के 496 तथा श्रेणी छह के पात्र लाभार्थी 292 हैं। बताया कि सभी पात्र लाभार्थियों के खाते में पैसा पहुंच गया है। योजना का लाभ लेने वाली बालिकाओं लव्या निवासी दौलतपुर ब्लाक बिजनौर, चाखी निवासी मौहल्ला सादात झालू, रिद्भि शर्मा निवासी बिजनौर, दीपाली रानी मौहल्ला चाहशीरी बिजनौर, सारा रहमान मौहल्ला चाहशीरी बिजनौर, तथा स्मृति शर्मा निवासी ग्राम मुबारकपुर शेरकोट के अभिभावकों का कहना है कि योजना ने बालिकाओं का भविष्य संवार दिया है। योजना में बालिका के पैदा होने से लेकर हायर एजुकेशन तक की पढ़ाई की व्यवस्था है। स्मृति शर्मा को श्रेणी छह में पांच हजार मिले हैं। कहना है कि अब बेटी तथा बेटे में फर्क नहीं रह गया है। बालिकाएं भी विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन कर रही हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से बालिकाएं भी अपने भविष्य को सजाने संवारने का सपना देखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें