फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआईटी कालेज में 19 मई से होंगे ऑनलाइन क्लास टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआईटी कालेज में 19 मई से होंगे ऑनलाइन क्लास टेस्ट
विज्ञापन

बिजनौर। बीआईटी कॉलेज में ऑनलाइन कक्षाओं के बाद अब छात्रों के ऑनलाइन टेस्ट भी लिए जाएंगे। सह निदेशक एवं अकेडमिक इंचार्ज राघव मेहरा ने बताया कि 19 मई से सभी पाठ्यक्रमों एवं विषयों के विभागवार ऑनलाइन टेस्ट होंगे।
उन्होंने बताया कि शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन क्लासेज का कार्य सुचारु रूप से किया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन ऑनलाइन टूल के माध्यम से प्रयोगात्मक सिमुलेशन और प्रोजेक्ट वर्क भी कराए जा रहे हैं। इंजीनियरिंग, फार्मेसी, नर्सिंग, एजुकेशन, मेडिकल, मैनेजमेंट, आयुर्वेद, एमसीए आदि सभी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य एवं टेस्ट सुचारु रूप से कराए जा रहे हैं। प्लेसमेंट अधिकारी अपर्णा अग्रवाल ने बताया कि अंतिम वर्ष के छात्रों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दिलाई जा रही है तथा प्लेसमेंट भी कराए जा रहे हैं। अब तक छात्रों को छह ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रम कराए जा चुके हैं तथा 60 छात्रों का ऑनलाइन व ऑफलाइन इंटरव्यू के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में चयन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग
बिजनौर। बीआईटी के डायरेक्टर विराज त्यागी के सफल निर्देशन में कॉलेज के अनेक शिक्षक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे हैं। वर्चुअल टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट डायरेक्टर राघव मेहरा, असिस्टेंट डायरेक्टर पुष्पनिल वर्मा, डीन एसोसिएट शिवानी चौहान, अजय सिंह, रजिस्ट्रार मुकुल जैन आदि ने ऑनलाइन शिक्षण के साथ-साथ स्वयं को अपग्रेड करने के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इन्होंने तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में प्रतिभाग कर कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों में शिक्षा में होने वाले परिवर्तन विषय पर देश के अनेकों गणमान्य शिक्षाविदों के साथ चर्चा में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें