फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पब्लिक स्कूल की आनलाइन क्लासिस आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पब्लिक स्कूल की आनलाइन क्लास शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन के चलते क ई पब्लिक स्कूल छात्रों के लिए आनलाइन क्लास शुरू कर रहे हैं। जबकि कुछ पब्लिक स्कूल व्यवस्थाओं को फाइनल टच देने में लगे हैं। अभिभावकों ने सभी पब्लिक स्कूल को आनलाइन क्लास जल्द शुरू करने की मांग की है।
लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद हैं। छात्र छात्राएं घर में हैं। अभिभावकों की ओर से छात्रों को व्यस्त रखने के लिए आनलाइन क्लास शुरू करने की मांग हो रही है। इसकी शुरूआत जिला मुख्यालय के माडर्न एरा पब्लिक स्कूल ने की है। प्रधानाचार्या सीमा विश्वास ने बताया कि चार अप्रैल शनिवार से 10वीं तथा कक्षा चार की आन लाइन क्लास शुरू होंगी। क्लास वन वे ब्राडकास्टिंग सिस्टम पर हैं। इसमें टीचर पढ़ाएंगे तथा छात्र सुनेंगे। छात्र प्रॉब्लम व्हाट्सएप से दूर करेंगे। क्लास सुबह दस बजे से शुरू होकर बारह बजे तक की हैं। एक एक घंटे के दो विषय पढ़ाए जाएंगे। क्लास के बारे में छात्रों को सूचित किया जा रहा है। कक्षा दस के नौ तथा चार के सात सेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमईपी स्कूल मंडावर के प्रिंसिपल संजीव राठी ने बताया कि उनके स्कूल में आनलाइन क्लास शुरू हो गई हैं। जबकि कुछ पब्लिक स्कूल तैयारियों में लगे हैं। अभिभावकों पीयू शर्मा, ओपी सिंह आदि का कहना है कि लॉकडाउन में बच्चों को व्यस्त रखने के लिए आनलाइन क्लास जरूरी हैं। सभी पब्लिक स्कूल स्टे एट होम के लिए आनलाइन क्लास जल्द शुरू करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें