फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

नहटौर। दोस्तों के साथ ईद की खुशियां मनाने के दौरान सड़क दुर्घटना में एक दोस्त की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दो दोस्त घायल हो गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इसके अलावा छत से गिरकर घायल हुए एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव कासमपुर लेखराज के आकाश सैनी (25), राहुल (23) का दोस्त मोहल्ला नौधा निवासी फैसल ईद मनाने के घर आया था। तीनों दोस्त ईद की खुशियां मनाने के लिए बाइक से जंगल में घूमने चले गए। लौटते समय नहटौर-किरतपुर मार्ग पर गांव बच्चेवाला के सामने उनकी बाइक की भिड़ंत गांव नरगदी नवादा निवासी एक विकलांग की ट्राई साइकिल से हो गई। इसमें तीनों दोस्त बाइक से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान आकाश की मौत हो गई। इसके अलावा गांव कासमपुर लेखराज में ही बिट्टू सैनी (28) रात में दुमंजले मकान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें