फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर हुई बारिश, खेत हुए लबालब

विज्ञापन
विज्ञापन
जमकर हुई बारिश, खेत हुए लबालब
विज्ञापन

बिजनौर। शुक्रवार को लॉकडाउन के पहले दिन सुबह के समय तेज बारिश हुई। इतनी बारिश हुई कि खेतों की मेढ़ तोड़कर पानी सड़कों पर आ गया। कोई खेत ऐसा नहीं बचा जो जलमग्न न हुआ हो। गन्ने और धान के खेत बारिश के पानी से लबालब भर गए। बारिश की वजह से गर्मी और उमस मौसम से एकदम खत्म हो गई। लॉकडाउन में घरों में मौजूद लोगों को बहुत राहत मिली।
विज्ञापन

दो दिन से छाए बादलों ने शुक्रवार तड़के दो बजे से छह बजे तक जमकर पानी बरसाया। चार घंटे तक घनघोर बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश रुकने के बाद जब किसान खेतों में पहुंचे तो अलग ही नजारा था। बारिश का पानी किसानों के खेतों में लबालब भरा खड़ा था। कई जगह तो खेतों का पानी मेढ़ को तोड़कर दूसरे खेतों से होते हुए नाले में जा रहा था। बारिश ने जमीन की प्यास को एकदम बुझा दिया है। बारिश के साथ हवा नहीं चलने से फसलों को कोई नुकसान भी नहीं हुआ। बारिश से शहर भर की गलियों में पानी भर गया। बारिश की वजह से ईद की तैयारी में लगे लोगों को सुबह के समय परेशानी हुई। हालांकि बाद में मौसम ठंडा हो गया। दिन भर रह रहकर बादल आसमान में छाते रहे। अभी भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। किसान भंवर सिंह, पिंटू आदि का कहना है कि पिछले एक हफ्ते में दो तीन बार अच्छी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें