फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लाइब्रेरी से लौट रही एक छात्रा की दुर्घटना में मौत, दूसरी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 734 स्थित गांव आलमपुर गांवड़ी के पास सड़क पार कर रही छात्रा लक्ष्मी (21) पुत्री सतीश निवासी आलमपुर गांवड़ी की किसी वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई जबकि एक अन्य छात्रा घायल हो गई।
विज्ञापन

लक्ष्मी तथा सलोनी (20) पुत्री नरेंद्र पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहीं थीं। शुक्रवार शाम दोनों भूतपुरी लाइब्रेरी में पढ़कर घर वापस आ रहीं थीं। गांव के पास पैदल सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गईं। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। सलोनी की गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी ने शव को कब्जे में लिया। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी बाइक ने दोनों छात्राओं को पैदल सड़क पार करते समय टक्कर मारी है। कालागढ़ रामगंगा नदी पर आने-जाने वाले युवक एक बाइक तीन से चार सवार होकर चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें