बिजनौर। जिले में जल्द ही बिजनौर विकास प्राधिकरण (बीडीए) गठित हो जाएगा। इसकी फाइल एक कदम और आगे बढ़ गई है। मुरादाबाद से तैयार हुए नक्शे को जिला प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। अब इसे शासन से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
जिले में भले ही हर तहसील पर विनियमित क्षेत्र के नियम लागू हों, पर अवैध कॉलोनी लगातार काटी जा रही है। इसका बड़ा कारण जिले में विकास प्राधिकरण का न होना है। लोग अवैध कॉलोनियों में भी प्लॉट खरीद रगें हैं और बाद में परेशान होते हैं, इसलिए भी विकास प्राधिकरण के गठन की जरूरत महसूस हो रही है।
विज्ञापन
खास बात यह भी होगी कि 15 निकाय क्षेत्रों के अलावा एक निकाय को दूसरे निकाय से जोड़ने वाली सभी सड़कों के दोनों ओर बीडीए के नियम लागू होंगे।