फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
नहटौर मैं सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत पर विलाप करते परिजन संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नहटौर। दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो युवकों तालिब और इरफान की मौत हो गई, जबकि समीर व सनव्वर घायल हो गए। परिजन घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। बैरमपुर खजूरी निवासी तालिब (26) पुत्र शमीम अहमद और समीर (22) पुत्र उसमान एक ही बाइक पर किसी काम से नहटौर आए थे। देर शाम लाैटते वक्त उनकी बाइक पैजनिया रोड पर गांव मानकपुर की पुलिया के पास सामने से आ रहे मच्छमार निवासी इरफान (18) पुत्र रईसुद्दीन और ग्राम लकड़ा निवासी सनव्वर (16) पुत्र इरशाद की बाइक से सामने से टकरा गई।
विज्ञापन

घटना में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने तालिब और इरफान को मृत घोषित कर दिया। घायल समीर और सनव्वर की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ सर्वम सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें