हरेवली के साहूवाला वन क्षेत्र में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में आग की लपटों से वन हर साल सुलगते हैं। बावजूद इसके अधिकारी आग से सुरक्षा व बचाव के कोई इंतजाम नहीं करते। साहूवाला रेंज में तो गत तीन वर्षों से लगातार आग लग रही है।
हर साल वन संपदा व वन्य जीव आवास जलकर नष्ट हो जाते हैं।
साहूवाला वन रेंज में पिछले पांच दिनों से आग लगी हुई है। जंगल लगातार सुलग रहा है। अधिकारियों कोई ध्यान नहीं दे रहे है। वन में आग लगना कोई नई बात नहीं है। पिछले तीन वर्षों से लगातार वन क्षेत्र में आग लग रही है।
आग से औषधीय पौधे, बड़ों पेड़ों की पत्ती, शाखा व छाल पूरी तरह से जल जाती है। कई बड़े पेड़ को कई दिनों लगातार सुलगते रहते हैं और आग से पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं। बड़े वन्य जीव बचकर भाग निकलते है, लेकिन उनका प्राकृतिक आवास नष्ट हो जाते हंै, वह भी इधर-उधर भटकते रहते हैं। लेकिन वन अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता।
वहीं हरेवली में दर्जनों किसानों के बिटौड़े और बूंगे जल कर नष्ट हो गए। गांव के मितान सिंह,केपी सिंह ,गजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र की आग के भीषण खतरे में है। इस रेंज के वनों में पिछले चार दिन से भयानक आग लगी है। वन विभाग आग पर काबू पाने में पूरी तरह से फेल है। उनके गांव में वहीं हुआ जिसकी उन्हें चिंता सता रही थी। शुक्रवार रात उनके गांव के बाहर जंगल में रखे गांव के लोगों के बिटौड़े, भूसे के बूंगों में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।