फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक राष्ट्र, एक चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण

Sat, 03 May 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में एक बैक्वेंट हॉल में एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम को संबो​धित करते प - फोटो : उप कृषि निदेशक कार्यालय हमीरपुर। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री व एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण है। इससे देश में चुनाव पर होने वाला खर्च कम होगा और वह पैसा देश के विकास के काम आएगा।
विज्ञापन

शनिवार को एक बैंक्वेट हॉल आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के समान नागरिक संहिता एवं कार्यान्वयन समिति के सदस्य मनु गौड़ ने कहा एक राष्ट्र, एक चुनाव सामाजिक और वैधानिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम संयोजक ऐश्वर्य मौसम चौधरी रहे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय सह संयोजक अनूप वाल्मीकि, जिला संयोजक महेन्द्र धनौरिया,जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान बॉबी नगर पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, नगर पंचायत झालू चेयरमैन लोकेन्द्र सिंह, सीपी सिंह,ब्लॉक प्रमुख उदय पाल सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें