फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अवैध कब्जे पर 28 लोगों को पालिका का नोटिस

Sat, 03 May 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। मुरादाबाद रोड के किनारे दर्जनों मकान, दुकान व दो अन्य भवन स्वामियों समेत कुल 28 लोगों को अवैध कब्जे को लेकर नोटिस दिए गए हैं। इनमें से दो भवनों में बैंक शाखाएं भी संचालित हैं। सात दिन में स्वामित्व से संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर निर्माण ध्वस्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला मुस्लिम चौधरियान निवासी इरफान कादरी के शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया था कि नगर पालिका की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर दुकान, मकान व अन्य निर्माण कर लिए हैं। पालिका व तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो 28 लोगों द्वारा पांच बीघा जमीन पर अवैध कब्जा होना पाया गया। इनमें 20 मकान, 11 दुकान व दो भवनों में पीएनबी व एचडीएफसी बैंक की शाखाएं संचालित हैं।
आमिर चौधरी, हाजी यूनुस, अजरा खातून, खालिद, उस्मान, नसरीन जहां समेत सभी 28 कब्जाधारकों को नोटिस दिए गए हैं। नगर पालिका ईओ बिजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि सात दिन में जमीन संबंधी दस्तावेज न दिखाने पर पालिका प्रशासन जमीन को कब्जा मुक्त कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें