ऑक्सीजन न मिलने से एक और महिला की मौत
शेरकोट। ऑक्सीजन न मिलने से एक और महिला की मौत हो गई। ऑक्सीजन नहीं मिलने से आक्रोशित परिजनों ने ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर घर के बाहर फेंक दिए।
ग्राम भनोटी निवासी मौलाना जाहिद की पत्नी नूरजहां 40 वर्ष लगभग दस दिन से बुखार से पीड़ित थी। जिसका उपचार गांव के ही चिकित्सक के पास चल रहा था। लेकिन आराम नहीं होने पर महिला को भूतपुरी स्थित निजी चिकित्सक के ले जाया गया। लेकिन अचानक बुखार के साथ साथ सांस लेने में परेशानी होने लगी। जिसकी वजह से चिकित्सक ने उन्हें ऑक्सीजन की सलाह देते हुए कहीं और ले जाने का परामर्श दिया। परिजनों का कहना है कि गरीबी के कारण महिला को कहीं अन्य नहीं ले जाया जा सका।
उत्तराखंड से ऑक्सीजन के एक सिलिंडर की व्यवस्था की। वह खाली हो गया। दूसरे सिलेंडर की जरूरत पड़ने पर वह धामपुर में सिलिंडर लेने के लिए सुबह से देर शाम तक लाइन में लगे रहे। लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पाया। ऑक्सीजन के न मिलने से शुक्रवार की दोपहर महिला की मौत हो गयी। गौरतलब है कि गांव में इसी प्रकार से एक और महिला की कुछ दिनों पहले मौत हो चुकी है।