फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। दो बाइकों की आमने सामने की एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के गांव रायपुर जसपुर निवासी आकाश (20) पुत्र धर्म सिंह अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर में अपनी बहन प्रियंका के यहां रह रहा था। रविवार रात वह किसी कार्य से कादराबाद जा रहा था, जैसे ही वह गांव खुशहालपुर के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे भटपुरा रेहड़ निवासी मोहन, गौरव व मगेन्द्र जो एक ही बाइक पर सवार थे, कि आकाश की बाइक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से आकाश को निजी चिकित्सक में भर्ती कराया गया। मोहन व गौरव को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि मगेंद्र मामूली रूप से चोटिल हुआ। सीएचसी से मोहन व गौरव को गंभीर अवस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आकाश को भी दिल्ली ले जा रहे थे। आकाश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना में मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेज दिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें