फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार का शीश तोड़कर रुपयों का बैग चोरी करने के मामले में एक पकड़ा, 10.80 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। कार का शीशा तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर आरोपी की निशानदेही पर बिजनौर, सीतापुर और बांदा की घटनाओं से संबंधित 10.80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

गांव नसीरपुर मनसुख निवासी ऋषभ यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 12 जून 2026 को अज्ञात लोगों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे बैग से 7.60 लाख रुपये चोरी कर लिए। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के थाना बोडा क्षेत्र के ग्राम कड़िया सासी निवासी कबीर का नाम प्रकाश में आया। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों रागा उर्फ अनुराग, बाबू, अर्जुन निवासी ग्राम कड़िया सासी, राजगढ़ (मध्य प्रदेश) के साथ मिलकर 12 जून 2026 को चांदपुर में वाहन का शीशा तोड़कर 7.60 लाख रुपये का बैग चोरी की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चांदपुर की घटना के 7.40 लाख रुपये, सीतापुर के बिसवां थाना क्षेत्र की घटना के 1.70 लाख रुपये तथा बांदा कोतवाली नगर क्षेत्र की घटना के 1.70 लाख रुपये बरामद किए। इस प्रकार कुल 10.80 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस फरार तीनों आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें