फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: एलईडी बल्ब से लगी आग, एक बालिका की मौत, दूसरी बुरी तरह झुलसी

Fri, 16 Apr 2021 12:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

  •  गांव डबासो वाला उमरी का मामला, दूसरी बालिका बुरी तरह झुलसी
  •  नजीबाबाद तहसीलदार ने किया घटनास्थल का दौरा, मदद का दिया आश्वासन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किरतपुर में एलईडी बल्ब के पिघलकर चारपाई पर गिरने से लगी आग से एक बालिका की मौत हो गई। दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों बहनें चारपाई पर एक साथ सो रहीं थीं। नजीबाबाद तहसीलदार राधेश्याम ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


दयाराम सैनी के घर में बुधवार रात करीब दस बजे अचानक एलईडी बल्ब पिघलकर चारपाई पर जा गिरा। चारपाई पर दयाराम की आठ साल की बेटी आरजू व छह साल की बेटी नीतू सो रही थीं। चारपाई के बिस्तर में आग ने विकराल रूप घारण कर लिया। जिससे दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। उस समय घर में अन्य लोग नहीं थे।

कुछ समय बाद दयाराम अपने घर पहुंचा और उसने अपने मकान से धुआं उठता हुआ देखा। घर के अंदर दोनों बेटी झुलसी मिली। दयाराम के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाकर दोनों बालिकाओं को मकान से बाहर निकाला।
विज्ञापन


दोनों को रात में ही मुजफ्फरनगर जिले के गंगदासपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां दोनों  की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उपचार करने से मना कर दिया। परिजन दोनों को घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में नीतू ने दम तोड़ दिया। आरजू की हालत गंभीर बनी हुई है। नीतू की मौत से  परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे की सूचना नजीबाबाद तहसीलदार राधेश्याम तथा हल्का लेखपाल को दी गई। तहसीलदार राधेश्याम तथा हल्का लेखपाल ने घटनास्थल निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए। पीड़ित परिवार को मृतक लड़की का पोस्टमार्टम कराने को कहा। उच्चाधिकारियों ने आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें