सूचना मिलते ही एआरटी टेक्नीशियन की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू किया। करीब नौ घंटे तक ट्रैक पर काम चलता रहा। हालांकि इस दौरान अप लाइन की कोई भी ट्रेन रद्द नहीं की गई। केवल लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली सुपरस्टार ट्रेन व एक स्पेशल ट्रेन को मुरादाबाद से रूट बदलकर चलाया गया है। कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक हरिमोहन मीणा ने बताया कि अप लाइन का ट्रैक दोपहर 12.25 पर मालगाड़ी चलाकर चालू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि ट्रैक को पूरी तरह दुरुस्त करने का काम कर्मचारी कर रहे हैं तब तक ट्रेन को हल्की गति से निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर एडीआरएम अश्वनी कुमार, सीनियर डीएसओ एके तायल, इंजीनियर अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार, एस के वाजपेयी, आरपीएफ इंस्पेक्टर जय सिंह, आनंद बिष्ट आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/