बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए छात्राओं की तलाशी लेती शिक्षिका
बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हुई। पहले दिन हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। पहले दिन जिले के 119 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में हुई परीक्षा में हाईस्कूल में 2095 विद्यार्थी, इंटरमीडिएट में 1596 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित रहे। डीएम, एडीएम, बोर्ड पर्यवेक्षक, डीआइओएस, सचल दलों ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआइओएस जयकरन यादव ने बताया कि हाईस्कूल हिंदी में पंजीकृत 45,216 में से 43,121 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 2,095 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी में पंजीकृत 39,590 में से 37,994 परीक्षार्थी उपस्थित और 1,596 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
डीएम जसजीत कौर ने सर्वप्रथम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने आरजेपी इंटर कॉलेज के कक्षों का निरीक्षण किया। केंद्र पर सभी कैमरे संचालित पाए गए। डीएम के निरीक्षण के दौरान एक परीक्षक पहचान पत्र न लगाए जाने तथा महिला परीक्षक द्वारा अपना पर्स कक्षा में लाने पर आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराएं और किसी भी अवस्था में परीक्षा केंद्रों में बिना पहचान पत्र के कोई भी कार्मिक न पाया जाए। परीक्षा कक्षों में कोई भी व्यक्ति कोई वस्तु बैग आदि लेकर प्रवेश न कर सके।
वहीं एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर, पीएम श्री इंटर कॉलेज झालू, हृदयानंद सार्वजानिक इंटर कॉलेज झालू का निरीक्षण किया। उधर सचल दल डॉ. निशांत यादव की टीम ने धामपुर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी परीक्षा के दौरान केंद्र के बाहर पुलिस बल की भी तैनाती रहा।
बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए छात्राओं की तलाशी लेती शिक्षिका
बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए छात्राओं की तलाशी लेती शिक्षिका