फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक : विजय

विज्ञापन
बिजनौर में इंदिरा बाल भवन में अटेवा के संयुक्त मंडलीय सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक : विजय
विज्ञापन

बिजनौर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए हुए अटेवा के मंडलीय सम्मेलन में राजकीय पुरानी पेंशन बहाली अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन खतरे में है और नई पेंशन अमीरों के जबड़े में है।
विज्ञापन

इंदिरा बाल भवन में हुए सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सरकार नई पेंशन व्यवस्था को लागू कर देश में पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है। नई पेंशन व्यवस्था के अंतर्गत होने वाली कटौती की राशि को शेयर बाजार में लगाकर कर्मियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बेसिक शिक्षक परिवार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष केके यादव ने कहा कि अटेवा के संघर्ष की वजह से ही नई पेंशन व्यवस्था में तमाम संशोधन हुए हैं। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पुरानी पेंशन भविष्य की सुरक्षा प्रदान करने वाला मुद्दा है। उत्तर प्रदेश सचिवालय कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, उत्तर प्रदेश पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी मंडल अध्यक्ष सुभाष जैनवल, प्रदेश महामंत्री नीरजपति त्रिपाठी ने पुरानी पेंशन को कर्मचारियों का हक बताया। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह, संचालन करतार सिंह, विजय यादव, मनोज यादव ने किया। इस दौरान डॉ. शिवशंकर यादव, मयंक यादव, मनीष गौतम, मोहम्मद रजा जैदी, अरुण कुमार, आकिल रजा, कामिनी दिवाकर, रुचिता, पारुल, यशपाल सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें