फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के सामने मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज के सामने मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन

कादराबाद। बीएसए इंटर कालेज के सामने सड़क किनारे वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहर खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है। शव के पास से कीटनाशक की खाली शीशी पड़ी मिली।
रविवार सवेरे राहगीरों को गांव कादराबाद स्थित बीएसए इंटर कालेज के सामने सड़क किनारे वृद्घ का शव पड़ा दिखाई दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच शुरू कर दी। शव की गांववासियों से शनाख्त कराई। वृद्ध की शनाख्त गांव चकरफेरी निवासी देवराज सिंह पुत्र बलदेव सिंह के रूप में हुई। शव के पास खेती में इस्तेमाल किए जाने वाले कीटनाशक की खाली शीशी पड़ी मिली। पुलिस प्रथम दृश्यट्या में आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मौके पर मौजूद चिकित्सक शील कुमार के अनुसार शव करीब आठ से दस घंटे पुराना है। मृतक के पुत्र मनोज कुमार का कहना है कि उसके पिता शनिवार को सुबह करीब नौ बजे घर से बाल कटवाने के लिये कहकर निकले थे, लेकिन देर शाम होने पर भी घर नहीं पहुंचे। पिता की रविवार रात में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उधर, एसआई साहब सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि होगी। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें