फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। दस जनवरी से पहले समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
बैठक में हाजी शकील अहमद ने कहा किसानों को पिछले व इस साल का गन्ना भुगतान नहीं किया गया है। जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि गुलदार ने पांच लोगों की हत्या कर दी है। किसान खेतों में भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने गुलदार के हमले में मरे लोगों को एक एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। प्रदेश संयोजक एमपी सिंह ने कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को नहीं सुन रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि लाख आश्वासन के बाद किसानों को समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। अधिकारी संगठन की दस जनवरी को होने वाली बैठक से पहले किसानों की समस्या का समाधान कराएं। ऐसा न होने पर किसान कलक्ट्रेट में धरना देकर जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री संजीव राठी, धर्मेंद्र सिंह, मूला सिंह, सतेंद्र सिंह, कुलवीर सिंह, सुभाष काकरान, शीशराम सिंह, सुधीर भड़ाना, सुबोध कुमार, सौ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें