फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना से वृद्धा की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में शुक्रवार को प्राप्त हुई कुल 2208 जांच रिपोर्ट में से 176 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जबकि 2032 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। अभी तक आठ मई को सबसे अधिक 796 कोरोना संक्रमित केस मिले थे। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हजार 477 पर पहुंच गई है। इसी बीच राहत वाली बात ये है कि दस हजार 763 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। इसके अलावा एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में पिछले करीब डेढ़ माह से कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी के साथ जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हजार 477 पर पहुंच गई है। इनमें से अब तक दस हजार 763 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है, जबकि 88 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 2626 पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा मंडावली थाना क्षेत्र के गांव राहुनंगली निवासी 62 साल की एक वृद्धा की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को इस महिला की रेपिड एंटीजन किट से हुई जांच में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उसका कोविड एल-2 विंग में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें