फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी सरकारों ने किसानों को छला : महेंद्रनाथ

Tue, 01 Jan 2019 12:11 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे का स्वागत करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में भाजपा के प्रदेश  अध्यक्ष डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस  ने किसानों को छला है। मध्य  प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर छह घंटे में ही मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने की हवा उड़ा दी। बाद में पता चला कि पूरे प्रदेश में केवल 800 किसानों का कर्ज माफ हुआ है। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों ने किसानों को सिर्फ छलने का काम किया है। बुलंदशहर और गाजीपुर की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण  बताते हुए कहा कि आरोपियों से सख्ती से निपटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन कर रहे हैं और भाजपा जमीन पर गणबंधन करेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून और विकास दोनों व्यवस्थाओं पर खरे उतरे हैं।
विज्ञापन

डाक बंगले में प्रेसवार्ता में डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि   उत्तर प्रदेश में 22 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समय में प्रदेश से अपराधी पलायन कर चुके हैं।      ऐसे में बुलंदशहर और गाजीपुर   जैसी घटनाएं दुखद हैं। कहा कि गाजीपुर क्षेत्र पिछड़े समाज की राजनीति का प्रमुख केंद्र है। इस मामले की जांच चल रही है। प्रधानमंत्री की जनसभा में वहां भारी भीड़ उमड़ी थी। कहा कि उन्हें लगता है कि गाजीपुर की घटना राजनीतिक षड्यंत्र है। वहां रैली से लौट रहे लोगों को रोककर जाम लगाया गया और जाम खुलवाने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव हुआ।
कहा कि भाजपा इस हादसे में मरे कांस्टेबिल सुरेश प्रताप वत्स के साथ है। देवरिया में हुई घटना की जांच भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों ने किसानों को छला है। योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों का रुका हुआ 44 हजार करोड़ का भुगतान कराया है। पिछले साल का बकाया भुगतान भी कराया जा रहा है। प्रदेश में बाकी दलों के गठबंधन की संभावना पर उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। भाजपा के कार्यकर्ता जनता व सरकार के बीच पुल का काम करते हैं। एक लाख 62 हजार बूथों में से एक लाख 43 हजार बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को जीत दिलाएंगे। कहा कि अपना दल से गठबंधन कायम है। दोनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया, सांसद भारतेंद्र सिंह, विधायक कमलेश सैनी, जिला प्रभारी आशु वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, रचना पाल, कृष्णबलदेव सिंह, राममोहन अग्रवाल, दीपक गर्ग मोनू, सीताराम राणा, सीपी सिंह, सतपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


योगी सरकार ने योजनाओं को जमीन पर उतारा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा योजनाओं को जनता तक ले जाया जा रहा है। योगी सरकार ने केंद्र की योजनाओं को जमीन तक उतारा है। कहा कि सहकारिता क्षेत्र में जनता का बहुत विकास किया जा सकता था, लेकिन मुलायम सिंह यादव ने इसे अपने घर का विभाग बना दिया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अध्यक्ष अमित शाह के 73 प्लस के नारे को साकार करने में लग गए हैं। संगठन के सभी 17 प्रकोष्ठों को इस काम में लगाया गया है। पहली बार सभी प्रकोष्ठों के कार्यक्रमों का ऑडिट किया जा रहा है।

नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान
बिजनौर में  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र का लाभ आम जनता को दिलाना है। हर वर्ग को भाजपा से जोड़कर नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
 बैराज मार्ग स्थित एक  बैंक्वेट हाल में हुई सहकारिता की कार्यशाला  में डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को गुजरात व महाराष्ट्र की तरह मजबूत किया जा रहा है। में अनेक विभागों के बोर्ड में भाजपाई पदाधिकारी बने हैं। इन पदाधिकारियों को बिना किसी भेदभाव के जगह दी गई है। हर वर्ग का व्यक्ति बोर्ड से जुड़ा है। कहा कि सहकारिता के जरिये जनता का बहुत विकास किया जा सकता है। बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया है। इन योजनाओं के बारे में जनता के बीच में जाकर बताना होगा। सहकारिता के जुड़े कार्यकर्ता जनता को इन योजनाओं के बारे में बताएं। जनता तक भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं पहुंचनी चाहिएं और उनका लाभ भी मिलना चाहिए। उन्होंने पार्टी के नेताओं से सहकारिता के सभी पदो पर काबिज होने को कहा। उन्होंने कहा कोई भी पद नही छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से  लोगों  की सेवा करना उनका धर्म  है। उनका लक्ष्य पंडित  दीनदयाल उपाध्याय  की अंतोदय योजना को सहकारिता के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का है। इस दौरान एमएलसी व प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कृष्ण बलदेव सिंह , नगर अध्यक्ष संदीप शर्मा , दीपक गर्ग मोनू ,ंसांसद भारतेंद्र सिंह, अंकित डोडवाल, सहकारिता के क्षेत्रीय संयोजक डा.बीरबल सिंह आदि मौजूद रहे।

अटल जी के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता : डाॅ. रावल
बिजनौर में  भाजपा महिला मोर्चा की ओर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया और केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।  पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रश्मि रावल ने कहा कि अटल जी के जीवन चरित्र को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने देश विकसित बनाने के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए। अटल जी के देश सेवा के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही उज्ज्वला घरेलू गैस, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा, सुलभ शौचालय, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रयास कर रही हैं। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए हेल्प लाइन नंबर शुरू किए गए हैं। उन्हें स्वरोजगार करने को प्रेरित करने के लिए बेहद कम ब्याज पर ऋण उलब्ध कराने की व्यवस्था भी सरकार की ओर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद महिला उत्पीड़न के मामले कम हुए हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम गोयल, जिला प्रभारी अमिता, नगर अध्यक्ष प्रगति उपाध्याय, नेहा शर्मा, मोनिका यादव, प्रीति कौशिक आदि रहे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत
धामपुर में  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय का सोमवार सवेरे धामपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व नगराध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल के नेतृत्व में पूर्व पालिकाध्यक्ष महमद हसन कस्सार, ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा, जावेद रहमान शम्सी ने सौंपे ज्ञापन में ट्रेनों के स्टॉपेज कराने की मांग की। किसान मोर्चा के पश्चिमी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत चौहान ने भाजपा की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पार्टी के किसी भी कार्यक्रम की सूचना न देने और अपने चहेतों को संगठन का पदाधिकारी बनाने का आरोप लगाया।  एमएलसी  प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अवनि सिंह, सीपी सिंह, राकेश चौधरी, पूर्व सांसद डॉ. एलबी रावल, भूूपेंद्र सैनी, डॉ. रश्मि शर्मा, सुधीर चौहान, पवन चौहान, अनूप वाल्मीकि, डीके शर्मा बुलंदशहर, प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद राठी, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, राजीव सिसौदिया, महेंद्र धनोरिया, भूपेंद्र बॉबी, डीएसएम ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप शर्मा, ईपी एमआर खान, जीएम प्रशासन विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शिक्षामित्रों की समस्या का समाधान जल्द : महेंद्रनाथ
धामपुर में आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षामित्र वेलफेयर ऐसोसिएशन ने सोमवार को धामपुर मेें शुगर मिल में पहुुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय को ज्ञापन सौंपा। जिसमें शिक्षामित्रों ने अध्यादेश लाकर उनके समायोजन को बहाल कर पहले की तरह से सहायक शिक्षक के पद तैनात करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षामित्रों को भरोसा दिया कि शासन स्तर उनके मुद्दे को गंभीरता से लेकर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही उनकी समस्या का स्थायी निदान होगा। सोमवार को जैसे की शिक्षामित्रों को जानकारी हुई कि आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय धामपुर शुगर मिल में कुछ समय के लिए ठहरेंगे, तो शिक्षामित्र शुगर मिल में एकत्र हो गए। बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष को सोमवार को बिजनौर में सहकारिता विभाग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम में जाना था। जब प्रदेश अध्यक्ष ने तैयार होने के बाद बिजनौर जाने के लिए कक्ष से बाहर निकले तो तभी शिक्षामित्रों ने उन्हें रोक लिया और ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें भरोसा दिया कि सरकार और संगठन दोनों ही उनके मुद्दे पर गंभीर हैं। शिक्षामित्रों की समस्या का अविलंब निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, पवन कुमार, बबीता, मीनाक्षी, आदेेश सिसौदिया, रविता, जनेंद्र कुमार, केशव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें