फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों से मांगा मुआवजा

Fri, 21 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
अधिकारी को धान दिखाते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  नजीबाबाद क्षेत्र के किसानों ने राजकीय बीज भंडार से खरीदे गए बीज से धान की फसल में दाना न पड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा व कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल के सामने मामला उठाया है।
विज्ञापन


किसानों ने अपनी फसल के बदले मुआवजा दिलाने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य यशवीर सिंह के साथ किसानों ने अधिकारियों को दिए ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के किसानों ने राजकीय बीज भंडार नजीबाबाद से धान का बीज खरीदकर खेत में बोया था। खेत को खाद-पानी भी समय पर दिया, लेकिन फसल में दाना नहीं पड़ा है। इससे उनकी फसल बर्बाद हो गई है। किसानों का आरोप है कि राजकीय बीज भंडार से बीज खरीदने के लिए बार-बार दबाव बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें