फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया प्रियंका गांधी की सभा स्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
चांदपुर रामलीला मैदान में प्रियंका गांधी की सभा के लिए तैयार किया जा रहा मंच। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अधिकारियों ने किया सभा स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन

चांदपुर। रामलीला मैदान में 15 फरवरी को होने वाली कांग्रेस की किसान महासभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन को देखते हुए जिले के आला अधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

किसान महासभा के आयोजन की तैयारी जोर शोर से चल रही है। रामलीला मैदान परिसर की सफाई, मंच आदि कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए शनिवार को एडीएम विनोद कुमार गौड़, एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, एसडीएम कुंवर वीके मौर्या, सीओ शुभ सूचित, तहसीलदार सुनील कुमार, कोतवाली प्रभारी पंकज तोमर आदि ने सभा स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम सबंधी जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बात की। अधिकारियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान से कार्यक्रम की रूपरेखा व व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। एसडीएम, एसपी सिटी ने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

चांदपुर में प्रियंका गांधी की सभा स्थल रामलीला मैदान का निरीक्षण व जानकारी करते एसडीएम व एसपी सि- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें