फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमा जैन कन्या महाविद्यालय के रासेयो शिविरार्थियों ने लगाया शिविर

विज्ञापन
नजीबाबाद में रासेयो शिविर को संबोधित करते निशा अग्रवाल। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय के शिविरार्थियों ने रैली निकालकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रति नागरिकों को जागरूक किया। निशा अग्रवाल ने बेटी का कन्यादान करने से उसे विद्याज्ञान कराने की अभिभावकों को सलाह दी।
विज्ञापन

रमा जैन कन्या महाविद्यालय के निदेशक डॉ.केसी मठपाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रत्ना गर्ग के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर का चौथा दिन बालिका शिक्षा जागरूकता के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि निशा अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के दम पर व्यक्ति समाज में अपना विशेष स्थान बनाता है। नारी समाज से धुरि है। शिक्षित नारी परिवार और समाज को अपनी सकारात्मक सोच से नई दिशा दिखाती है। उन्होंने कहा कि कन्यादान करने से पहले अभिभावक अपनी बेटियों को विद्याज्ञान कराएं। छात्राओं ने गांव खैरुल्लापुर में रैली निकालकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रति नागरिकों को जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. सविता वर्मा, डॉ. इंदु लाहोटी, डॉ. नीति शर्मा, सोनाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें