फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Oct 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में धामपुर मेंकोतवाल मुनीश चंद शर्मा ने बताया कि हिंदू समाज के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। कोतवाल का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने शनिवार को कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के अभिषेक त्यागी, विवेक राज सोनी, जितेंद्र बैस आदि ने कोतवाल को ज्ञापन देकर अवगत कराया था कि धामपुर के एक अबू हमजा अंसारी नाम के व्यक्ति ने हिंदू समाज के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करके उनकी भावनाओं को आहत किया है। उधर, धामपुर में युवा शिवसेना ने सीओ अशोक यादव को ज्ञापन देकर सोशल साइट फेसबुक पर अबु हमजा अंसारी नामक युवक द्वारा हिंदू समुदाय पर आपत्तिजनक टिपप्णी करने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर रासुका लगाने की मांग की है। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों   में विकास कुमार, विक्रम सिंह राणा, राजकुमार, नवनीत सिंह, विश्वास कुमार, अर्जन सिंह, महेश कुमार और अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें