फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइन का डाकघर हटा तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सिविल लाइन में संचालित हो रहे डाकघर को दूसरी जगह शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर उपभोक्ताओं ने डाक अधीक्षक से शिकायत करते हुए इसे वहीं अथवा इसके आसपास में ही स्थापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को डाक अधीक्षक को दिए मानव सचदेवा, रमेश चावला, नवीन, मुकेश अग्रवाल, राजवीर सिंह, रविराज खन्ना, नवदीप चौधरी आदि ने ज्ञापन में बताया कि सिविल लाइन में पिछले 50 वर्षों से डाकघर संचालित है। सैकड़ों खाताधारक इस शाखा से जुड़े हैं। यह डाकघर किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की कार्य योजना तैयार हो रही है। इस शाखा में बुजुर्ग खातेदार अधिक हैं। यदि इसे यहां से हटाया गया तो वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि इस डाकघर को बंद किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि यह डाकघर किराए के भवन में चल रहा है। पिछले कई वर्षों से यह काफी घाटे में चल रहा है। मंत्रालय के निर्देश पर इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा, जिससे घाटे से उबारा जा सके। उन्होंने बताया कि यदि इस डाकघर के आसपास कोई भवन मिलेगा तो उसे वहीं पर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें