ऋषिकेश में औषधि निर्माण की प्रक्रिया को समझने के लिए पहुंचे बिजनौर के विवेक कॉलेज के छात्र छात्र?
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक सांईसेज एंड हॉस्पिटल बिजनौर में 14 दिन से चल रहे आयुर्विद्यारंभ महोत्सव (टांजिशनल केरिकुलम) में विद्यार्थियों को औषधि निर्माण की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम पदमश्री वैद्य बालेंद्र प्रकाश के पड़ाव स्पेशिलिटी आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र रतनपुरा तथा शशिचंद्र रसशाला में नवांगुतक छात्रों तथा समस्त चिकित्सकों के भ्रमण के साथ समाप्त हुआ।
शशिचंद्र रसशाला के भ्रमण के दौरान वैद्य बालेंद्र ने रसशाला में निर्मित होने वाली विभिन्न औषधियों के शोधन तथा औषद्यियों में प्रयुक्त होने वाली रस धातुओं सोना, चांदी, तांबा एवं पारस आदि धातुओं के भस्म बनाने की विधियों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। इस दौरान बालेंद्र प्रकाश ने आयुर्वेदिक अनुसंधानों पर आधारित किताबों को विवेक आयुर्वेदिक कॉलेज के लिए समर्पित किया। चेयरमैन अमित गोयल ने छात्र-छात्राओं को श्रेष्ठ चिकित्सक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य वैद्य संदीप अग्रवाल, डॉ. सुनील, डॉ. अमोल, डॉ. आधार, डॉ. शंभु, डॉ. सुजीत आदि चिकित्सक मौजूद रहे।