फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के नवनिर्वाचित प्रधान 25 मई व 26 मई को शपथ लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनिर्वाचित प्रधानों की शपथ 25 मई व 26 मई को
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के निर्वाचित प्रधानों का शपथ ग्रहण का इंतजार खत्म हो गया है। शासन ने नवनिर्वाचित प्रधानों के लिए शपथ लेने की तारीख 25 व 26 मई दो दिन तय की है। शपथ वीडियो कांफ्रेंसिंग व वर्चुअल होगी। डीएम शपथ ग्रहण की अधिसूचना 24 मई को जारी करेंगे।
पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई को फाइनल हो गई थी। नवनिर्वाचित प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य बीस दिन से शपथ ग्रहण की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। जिले में 1123 ग्राम पंचायत हैं। परंतु इनमें से 427 प्रधान ही शपथ लेंगे। 696 प्रधान पंचायत अधिनियम के तय नियम पूरा नहीं होने से शपथ नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना के प्रकोप के कारण शपथ वीडियो कांफ्रेंसिंग व वर्चुअल होगी। शपथ बीडीओ, एडीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार वह डीएम द्वारा नामित अधिकारी द्वारा दिलाई जाएगी। शपथ का स्थान पंचायत घर, सामुदायिक भवन या पंचायत क्षेत्र में आने वाला कामन सर्विस सेंटर होगा। शपथ कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अंतर्गत होगी। ग्राम पंचायत सचिव लैपटॉप इंटरनेट कनेक्शन के साथ उपलब्ध कराएंगे।
-- ये हैं कार्यक्रम
- ग्राम पंचायतों को संघटित करने की अधिसूचना डीएम द्वारा-24 मई
- ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य को वीडियो कांफ्रेंसिंग, वर्चुअल माध्यम से शपथ ग्रहण की कार्रवाई - 25 मई तथा 26 मई
-- नवगठित ग्राम पंचायत की पहली बैठक
शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के अनुसार नवगठित ग्राम पंचायत की पहली बैठक 27 मई को होगी। बैठक का एजेंडा कोविड -19 गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करना व पंचायत की छह समितियों का गठन करना है।
विज्ञापन

-- 696 प्रधान नहीं लेंगे शपथ
पंचायतीराज नियमों के अनुसार प्रधान व कम से कम दो तिहाई निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य ही शपथ ले सकेंगे। जिले में 696 पंचायतों में दो तिहाई से कम ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें