फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घर जाकर वितरित किया पोषाहार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर घर जाकर वितरित किया पोषाहार
विज्ञापन

बिजनौर/नजीबाबाद/अफजलगढ़/ कासमपुरगढ़ी। लॉकडाउन के बीच पात्रों को घर घर जाकर पोषाहार वितरित किया जा रहा है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों को भी साथ रखा जा रहा है।
बिजनौर के वार्ड नंबर चार मोहल्ला जाटान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिक्षा कुमारी ने सभासद जितेंद्र राणा और वार्ड नंबर 11 में आंगबाड़ी कार्यकर्ता अलका वर्मा ने वार्ड मेंबर शादाब से पोषाहार वितरित कराया। सीडीपीओ नागेंद्र मिश्रा एवं सुपरवाइजर भावना भारद्वाज ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए लॉकडाउन में घर में ही रहना है। उन्होंने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पोषाहार वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

नजीबाबाद में बाल विकास परियोजना अधिकारी रेखा अंबेडकर के निर्देशन में बच्चों और गर्भवती महिलाओं पोषाहार दिया जा रहा है। मुगलूशाह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सलमा परवीन की उपस्थिति में अमजद सिद्दीकी ने क्षेत्र के पात्रों को पोषाहार वितरित किया। उधर गांव कमालपुर खाईखेड़ी में ग्राम प्रधान नसीम बानो की उपस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गजाला परवीन ने पोषाहार का वितरण किया।
विज्ञापन

अफजलगढ़ और कासमपुरगढ़ी में सीडीपीओ रीता देवी के निर्देश पर पुष्टाहार लाभार्थियों के आवास पर जाकर वितरित कराया गया। नगर व क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दूसरे दिन बाकी बचे लाभार्थियों गर्भवती, धात्री महिला, छोटे बच्चों को पोषाहार वितरित किया। इस अवसर पर सभासद शानू, आंगनबाड़ी मनोज उर्मिला देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें