फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कम हुई ग्राम पंचायतों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कम हुई ग्राम पंचायतों की संख्या
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या कम हो गई है। हल्दौर ब्लाक में अब 87 ग्राम पंचायत होंगी। इसके अतिरिक्त मौहम्मदपुर देवमल ब्लाक की छह ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या कम हो गई है। ग्रामीण पंचायतों की स्थिति जानने पंचायत चुनाव दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं।
जिले में 1128 ग्राम पंचायत हैं। शासन ने बिजनौर शहर के आसपास की पंचायतों को नगरपालिका क्षेत्र में शामिल कर दिया है। इसके बाद जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या कम होकर 1123 रह गई है। ग्राम पंचायतों कम होने का सबसे अधिक असर हल्दौर ब्लाक पर है। शासन के निर्णय से जिले की 12 ग्राम पंचायत प्रभावित हुई हैं। इनमें हल्दौर ब्लाक की मुकरपुर खेमा, रामपुर बकरी, लड़ापुरा, फतहपुर नौआबाद, शहबाजपुर खानम पूरी तरह से बिजनौर नगरपालिका में चली गई हैं। हल्दौर ब्लाक में 92 ग्राम पंचायत की जगह 87 ग्राम पंचायत रह जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बनने के लिए आबादी कम से कम एक हजार होनी चाहिए। इस प्रकार हल्दौर ब्लाक की कादरपुर जसवंत पंचायत बनी रहेगी। मौहम्मदपुर देवपुर की छह पंचायतों का कुछ भाग ही पालिका में शामिल हुआ है। इससे पंचायतों की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सभी पहले की तरह पंचायत बनी रहेगी। इन ग्रामपंचायतों में वोटर कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें