फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक से जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन

नूरपुर। लालबहादुर सिंह स्मारक महाविद्यालय गोहावर में चल रहे रासेयो शिविर का तीसरा दिन जल संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। छात्रों ने ग्रामवासियों को पानी का महत्व बताते हुए इसे व्यर्थ न बहाने को कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को रासेयों की सभी इकाइयों के छात्र विद्यालय प्रांगण में एकत्र हुए और रासेयों के लक्ष्य गीत के बाद सभी ने जल संरक्षण करने की शपथ ली। इसके बाद अपने कार्यक्रम अधिकारियों के साथ चयनित गांव मोरला मंडैयों, चांगीपुर, पुरैनी दुर्वेशपुर, व गोहावर में जाकर ग्रामवासियों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामवासियों को बताया कि जीवन के लिए पानी सबसे जरूरी है। छात्रों ने ग्रामवासियों से जल संरक्षण के लिए तालाबों को बचाने, पानी को बिना जरूरत न बहाने व घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने को कहा। ग्रामवासियों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटकों की काफी सराहना की। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डा. जीएस कश्यप, धनंजय सिंह, गजवीर सिंह, श्वेता चौधरी के अलावा छात्र हरित राजपूत, अभयप्रताप, मयंक चौहान आदि मौजूद रहे। विद्यालय के अध्यक्ष कुंवर रावेंद्र सिंह ने छात्रों को रासेयो के उद्देश्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें