फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ होकर डालें वोट

Tue, 31 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नजीबाबाद में मतदाताओं से संपर्क करते पर्यवेक्षक डी. मुरलीधर रेड्डी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक डी .मुरलीधर रेड्डी ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं से संपर्क कर स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की सलाह दी।
विज्ञापन

नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक डी. मुरलीधर रेड्डी ने लाइजन अधिकारी वीरसेन और राजस्व कर्मचारियों के साथ नगर क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एमडीकेवी, एमडीएम, नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कालेज, एमजीएम इंटर कालेज, मौ. अली जौहर स्कूल, कासमिया इंटर कालेज, जीआईसी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों पर खामियों से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रों पर मौजूद बीएलओ से पहचान पत्र वितरण स्थिति भी देखी और लापरवाह बीएलओ को तत्काल पहचान पत्र पहुंचाने के निर्देश दिए। पर्यवेक्षक ने एबीआरसी मोबीन हसन, राजस्व निरीक्षक छत्रपाल सिंह, लेखपाल गोविंद सिंह, रतिराम, बलराम राजवंशी से भी मतदान केंद्रों की स्थिति की जानकारी की।
पर्यवेक्षक डी. मुरलीधर रेड्डी ने मोहल्ला पठानपुरा में मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने किसी लोभ और दबाव में न आकर स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान करने की सलाह दी। पर्यवेक्षक ने अकबरपुर चौगांवा और मौअज्जमपुर तुलसीगढ़ी में भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मोअज्जमपुर तुलसीगढ़ी के ग्राम प्रधान मोहम्मद खालिद को मतदान केंद्र की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बूथ का निरीक्षण किया ः स्योहारा। चुनाव पर्यवेक्षक अशोक सांगवान ने स्योहारा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का  निरीक्षण किया। आवश्यक निर्देश भी दिए। स्योहारा थानाध्यक्ष एसपी शर्मा उनके साथ रहे। 
प्रशिक्षण में पांच माइक्रो ऑब्जर्वर गैरहाजिर ः     बिजनौर। विधानसभा चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए  माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। इस दौरान पांच माइक्रो ऑब्जर्वर अनुपस्थित रहे। गैरहाजिर रहने वालों में        सुमेधा जायसवाल, उमंग, प्रीति सिंह, मोनिका और प्रतिभा सिंह शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें