बिजनौर में डीएम वीके आनंद ने कहा है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में केंद्र पर नकल मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक तथा कक्ष निरीक्षकों पर रासुका लगेगा।
बिजनौर इंटर कॉलेज में जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, बोर्ड परीक्षा में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक में डीएम ने कहा कि वह नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कटिबद्ध हैं। नकल पर नकेल कसने के लिए वह सख्त से सख्त कदम उठाएंगे। बिना आईडी के कालेज कैंपस में मिलने वाला व्यक्ति जेल जाएगा। सुरक्षा बंदोबस्त इतने पुख्ता होंगे कि कालेज की 200 मीटर की परिधि में कोई घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सकेगा। प्रश्नपत्रों के रखने में संजीदगी बरते जिससे कहीं कोई गड़बड़ी न हो।
इस दौरान डीएम ने प्रधानाचार्य को परीक्षा में नकल नहीं होने देने का संकल्प दिलवाया। डीआईओएस एके दूबे, एसोसिएट डीआईओएस मनोज आर्य, एसपी सिटी राम मोहन मौजूद रहे।