बिजनौरमें शनिवार को नजीबाबाद मार्ग पर गैस सिलेंडर से लदे ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
मुजफ्फरनगर जिले के गांव अमीरनगर निवासी देवराज सिंह का 30 साल का पुत्र श्रवण कुमार , सिविल लाइन निवासी सोहनवीर का पुत्र सुनील, गांव पिनना निवासी भगत सिंह का पुत्र अतुल और गांव सरवट निवासी मोनू पुत्र इनाम इलाही कार से शनिवार की सुबह करीब सवा दस बजे मुजफ्फरनगर से कोटद्वार के कण्व आश्रम जा रहे थे। नजीबाबाद की ओर से भारत गैस एजेंसी के सिलेंडरों से लदा ट्रक आ रहा था।
राहगीरों के मुताबिक नजीबाबाद मार्ग पर बीएसडी पब्लिक स्कूल के निकट कार और ट्रक में टक्कर हो गई । इसमें श्रवण कुमार की मौके पर मौत हो गई । जकि अन्य कार सवार घायल हो गए। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।
कार में मृतक और घायल बुरी तरह फंस गए। बिजनौर के मोहल्ला जुलाहान निवासी शहजाद किसी काम से कार से नजीबाबाद जा रहा था। कार में फंसे युवकों को देखकर शहजाद रुका और उसने लोगों की मदद से कार से युवकों को बाहर निकाला। लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया ।
शहर कोतवाल सत्यवीर सिंह के मुताबिक परिजनों को सूचना दी। परिजन बिजनैार पहुंचे और घायलों को अपने साथ मुजफ्फरनगर ले गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक को पुलिस थाने ले आई है।