बिजनौर में अब आपका पता बदल गया है। मोहल्ला जुलाहान का नाम मोहल्ला अंसारियान व रांघड़ान बी-16 का नाम चाहशीरी बी-16 होगा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ।
पालिकाध्यक्ष फरीद अहमद की अध्यक्षता व ईओ अंद्रपाल सिंह के संचालन में लाइब्रेरी रूम में हुई बैठक में प्रदर्शनी की सफलता पर सभी के सहयोग को सराहा गया। पालिकाध्यक्ष ने जिला कृषि, औद्योगिक व सांस्कृतिक प्रदर्शनी के सफल आयोजन पर विधायक रुचि वीरा, डीएम बी चंद्रकला, एसपी उमेश श्रीवास्तव व नगर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। अगस्त माह के पालिका के आय-व्यय के लेखों, प्रदर्शनी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर हुए व्यय का अनुमोदन किया गया। गांधी जयंती पर को वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कई सभासद व पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।