फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे ही मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अब घर बैठे मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र
विज्ञापन

बिजनौर। अब घर बैठे ही जन्म प्रमाण पत्र मिलेगा। बच्चे के जन्म के बाद अब माता-पिता को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। घर बैठे ही शासन द्वारा जारी एप में ऑनलाइन आवेदन करने पर एक माह के अंदर जन्म प्रमाण पत्र निर्गत हो जाएगा, जिससे लोगों को समय की बचत के साथ ही भागदौड़ से भी छुटकारा मिलेगा। सीएमएस के अनुसार यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

विद्यालयों में प्रवेश, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं में लाभ के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। जिसके लिए लोगों को जन सुविधा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता था। आवेदन के बाद कई प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत ही प्रमाण पत्र मिलता था, जिसमें लोगों का काफी समय व धन अधिक खर्च होता था। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए सरकार ने नई योजना लागू की है। शासन द्वारा हेल्थ इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का कार्य अब एकल व्यवस्था के अंतर्गत सीआरएस पोर्टल पर सीधे किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने पर एक माह के अंदर प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जाएगा। इसके लिए बच्चे के जन्म की सूचना ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत सचिव और नगरीय क्षेत्र में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को देनी होगी। इस सूचना को सीआरएस पोर्टल पर दर्ज करना होगा। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा. आभा वर्मा ने बताया कि अस्पताल में यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत लोगों को प्रमाण पत्र निर्गत किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें