फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असदुल्लापुर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
असदुल्लापुर ग्राम सचिव सस्पेंड, प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायत में आरओ, वाटर कूलर एवं अन्य विद्युत उपकरण की खरीद में शासकीय धन के घपले के आरोप में डीएम ने ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है, जबकि ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। दोनों की अलग-अलग अधिकारियों से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

मामला नजीबाबाद की ग्राम पंचायत असदुल्लापुर का है। ग्राम प्रधान फहमीद तथा ग्राम पंचायत सचिव पप्पन कुमार हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि पंचायत में दो आरओ, वाटर कूलर तथा अन्य बिजली के उपकरण लगवाए गए हैं। सामान की खरीद में घपला है। मामले की जांच कराई गई थी। एक वाटर कूलर की कीमत 65800 रुपये दर्शायी गई है। जबकि असली कीमत करीब चालीस हजार है। प्रारंभिक जांच में इसी तरह अन्य सामान की खरीदारी में गड़बड़ी पाई गई है। बताया कि एक लाख से अधिक का सामान एक ही फर्म से खरीदा गया है। जबकि यह नियम विरुद्ध है। नियमानुसार सामान खरीद का टेंडर होना चाहिए था। आरोप है कि एक आरओ नियमों को ताक पर रखकर एक धार्मिक स्थान पर लगवाया है। डीएम ने ग्राम प्रधान की मामले की जांच अधिशासी अभियंता नलकूप करेंगे। जबकि सचिव की जांच एडीपीआरओ करेंगे। जांच रिपोर्ट 15 दिन में देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें