फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अब धरातल पर भी दिख रही दोनों भाजपा नेताओं के बीच की तनातनी

Fri, 12 Sep 2025 10:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज के तटबंध के निरीक्षण के दौरान दोनों नेताओं को शांत करते जल श​क्ति मंत्री
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर में सदर विधायक सुचि चौधरी व उनके पति ऐश्वर्य चौधरी और पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के बीच तनातनी अब धरातल पर दिखनी शुरू हो गई है। शुक्रवार की दोपहर तटबंध के निरीक्षण के समय एक समय पर दोनों के बीच तनातनी हुई तो जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दोनों को शांत रहने को कहा, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तटबंध के निरीक्षण पर पहुंचे। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह तटबंध के बारे में बताने लगे। इसी समय सदर विधायक सुचि चौधरी के पति ऐश्वर्य चौधरी भी हाथ उठाकर जलशक्ति मंत्री को कुछ बताने लगे। इस पर मामला एकबारगी गर्मा गया। जलशक्ति मंत्री ने दोनों को शांत रहने के लिए कहा। इस दौरान ऐश्वर्य चौधरी यह कहते हुए भी दिखे कि बदतमीजी का जवाब देना पड़ेगा। इसी दौरान सदर विधायक ने अपने पति का हाथ नीचे कराया।
इसलिए चल रही राजनीतिक गर्माहट : करीब पांच दिन से गलखा देवी मंदिर और तटबंध पर गंगा कटान कर रही है। उस समय पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने बाढ़ परियोजना पर 65 करोड़ रुपये आने और उसके खर्च होने पर सवाल उठा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें