फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला अस्पताल का ब्लड बैंक होगा ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिला अस्पताल का ब्लड बैंक होगा ऑनलाइन
विज्ञापन

बिजनौर। ब्लड बैंक में रक्त के भंडारण और ग्रुप की जानकारी अब एक क्लिक में मिल जाएगी। प्रदेश सरकार ब्लड बैंकों को ऑनलाइन करने जा रही है, जिसके तहत सभी सरकारी ब्लड बैंक ई-रक्तकोष पोर्टल से जुड़ जाएंगे। इससे कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से ब्लड बैंक की स्थिति जान सकता है।
ज्यादातर अस्पतालों में जरूरत पड़ने पर ब्लड नहीं मिलता है। इस कारण मरीज की हालत बिगड़ने लगती है। कई बार रक्त के अभाव में मरीज को जान से हाथ भी धोना पड़ता है। लेकिन अब रक्त के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ई-रक्तकोष से यह दिक्कत दूर होने जा रही है। ई-रक्तकोष पोर्टल पर ब्लड बैंक में उपलब्ध ब्लड यूनिट की जानकारी होगी। यह भी पता लग जाएगा कि कौन सा ब्लड ग्रुप ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक अधिकारी डा. संजय कुमार शंकर ने बताया कि ई-रक्तकोष पोर्टल को जल्द शुरू करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए सरकार ने ब्लड बैंकों को ई-रक्तकोष से जोड़ने की योजना तैयार की है। उन्होंने बताया कि शासन ने जनवरी 2021 या फिर इसी माह भी ब्लड बैंक संभवत: ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पैथोलाजी भी होगी ऑनलाइन
ब्लड बैंक अधिकारी के अनुसार प्रदेश में ई हॉस्पिटल की मुहिम पर जिला अस्पताल के पैथोलॉजी सेंटर को भी अब ऑनलाइन करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आने वाले समय में पैथोलॉजी व अन्य भी काउंटर ऑनलाइन होंगे। अक्सर ओपीडी में देर से चिकित्सक को दिखाने के बाद मरीज जांच के लिए सैंपल देने पहुंचते हैं। रिपोर्ट तैयार करने व पैथोलॉजी के हस्ताक्षर करने में काफी समय लग जाता है। ऑनलाइन व्यवस्था में जैसे ही रिपोर्ट तैयार होगी वैसे ही कर्मचारी ऑनलाइन फीड कर देंगे। मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
--- ई-रक्तकोष के उद्देश्य
1. सुरक्षित ब्लड की सप्लाई करना।
2. ब्लड मिलने के समय को कम करना।
3. ब्लड खराब होने से बचेगा।
4. खून बेचने वालों पर रोक लगेगी।
5. सभी ब्लड बैंकों की नेटवर्किंग करना।
6. स्वैच्छित रक्तदाताओं की उपलब्धता को बढ़ाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें