04ड्ड धामपुर में हाईवे 74 पर शेरकोट चुंगी के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते पालिका अधिकारी।
- फोटो : DHAMPUR
धामपुर। पालिका के अधिकारियों ने शुक्रवार को हाईवे 74 पर शेरकोट चुंगी के पास अभिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। वहीं नागरिकों ने पालिका के अधिकारियों पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर पालिका की ओर से नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया गया है। पालिका ने शुक्रवार को नगर में शेरकोट चुंगी के पास से अतिक्रमण को हटाया गया। पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि यहां पर कुम्हार जाति के लोग हाईवे किनारे मिट्टी के बने बर्तनों को रख कर बेच रहे थे। पहले भी इन लोगों को अवगत कराया जा चुका था। वहीं विजय पाल सिंह, गजेंद्र प्रजापति, शिवनाथ सिंह, महुआ सिंह, डोरी लाल ने आरोप लगाया कि पालिका के अधिकारी शेरकोट चुंगी के पास मिट्टी के बर्तनों को बेचने वालों को तो परेशान करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन लोगों के अतिक्रमण को हटवाने का प्रयास नहीं किया गया जो पिछले कई दशकों से नियम विरुद्ध हाईवे की सड़क पर रेत बजरी व अन्य सामान को रखकर अतिक्रमण किए हैं।
पालिका के ईओ ने बताया कि जिन लोगों ने हाईवे किनारे नियमों के विपरीत रेत, बजरी और ईटों के ढेर लगा कर अवैध रूप से अतिक्रमण किया है, उन्हें भी नोटिस जारी किए गए है।