फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसानों के खेतों में नहीं चलेंगी जेसीबी : टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंदक (बिजनौर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जो फसल की बुवाई करता है, वहीं काटता हैं। इस जमीन पर जब किसान फसल वो रहे थे, तब वन विभाग के अधिकारी कहां सो रहे थे। जब तक जमीन की पैमाइश करके किसानों को नहीं दी जाएगी, तब तक वन विभाग या राजस्व विभाग की जेसीबी इन खेतों में नहीं चलेगी। अफसर किसानों के खेत खाली होने पर नक्शे और कागज के आधार पर पैमाइश करके मामले का हल निकाले।
मंगलवार को मंडावर थाना क्षेत्र के खादर में गंगा पार स्थित कर्नल के डेरे पर किसानों की पंचायत हुई। वन विभाग की ओर से जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए जेसीबी चलाकर किसानों की खड़ी फसलों को को नष्ट किया जा रहा है। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर ने भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को सूचना दी थी। मंगलवार को पंचायत में चौधरी राकेश टिकैत की उपस्थिति में एसडीम अवनीश त्यागी, वन रेंजर महेश चन्द गौतम और बंदोबस्त अधिकारी ने किसानों से वार्ता की।
विज्ञापन

वार्ता में मंडावर थाने में बंद रावली के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह और किसानों के अन्य कई ट्रैक्टरों को छुड़वाया गया। अगले एक सप्ताह में बिजनौर और मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ अधिकारियों की मीटिंग आयोजित कर दोनों जिले की सीमाओं का अंकन करने की बात हुई।
किसानों के नाम दादीलाई जमीन के कागज है या बैनामे के, उसी के अनुसार किसानों की जमीन छोड़कर हस्तिनापुर वन विहार की भूमि और अन्य राजस्व भूमि चिह्नित करने पर सहमति बनी। किसानों की फसलों को बर्बाद न किया जाए। काटने का मौका मिले। धरना स्थाल पर वन विभाग से महेश गौतम, एसडीएम बिजनौर राजस्व विभाग की टीम के साथ मंडावर थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंचायत और वार्ता में पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर, अशोक घटायन, पश्चिमी यूपी महासचिव योगेश शर्मा, प्रदेश सचिव जितेंद्र पहलवान, पश्चिमी सचिव दिनेश कुमार, अजय बालियान उर्फ गुड्डू, सर्वेंद्र राठी, नरदेव सिंह, विजय चौधरी, अवनीश कुमार, लवकेश कुमार, देवदत शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, सोनू गिरीराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें