फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रात में भी जगमगाएगी रिंग रोड

Thu, 23 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में शहर का रिंग रोड भी अब रात में रोशनी से जगमगाता नजर आएगा। नगर पालिका द्वारा रिंग रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। इससे राहगीरों के लिए रात में आवागमन बेहतर होगा और पहले से कुछ सुरक्षित माहौल मिल पाएगा। नगर पालिका ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के चारों ओर स्थित रिंग रोड से ही हैवी ट्रैफिक गुजारा जाता है। भारी वाहनों के अलावा बड़ी संख्या में कारों, जीपों और अन्य दुपहिया वाहनों का संचालन किया जाता है। इसके बावजूद अब तक रिंग रोड पर रात के समय प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। लेकिन नगर पालिका ने अब रिंग रोड पर प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान दिया है। 
शहर के अंदरूनी क्षेत्रों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने वाली पालिका अब रिंग रोड के लिए काम करेगी। स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए नगर पालिका द्वारा एक प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इस प्लान पर काम शुरू होते ही रिंग रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगा दी जाएंगी। पालिका के ईओ जेके आनंद के मुताबिक  रिंग रोड पर स्ट्रीट  लाइट लगवाने का प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें